उन्नत तकनीकों से रूबरू होने जिले के 40 उन्नतशील कृषक राज्य के बाहर कर रहे भ्रमण

डिंडौरी l सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत वर्ष 2024-25 में प्रदाय गतिविधियों के अंतर्गत राज्य के बाहर कृषक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। जिले से 40 उन्नतशील कृषकों का भ्रमण कार्यक्रम 06.10.2024 से 12.10.2024 (कुल एक सप्ताह) तक संचालित हो रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय बिलासपुर का भ्रमण, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का भ्रमण, कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर कृषि महाविद्यालय एवं रिसर्च सेंटर का भ्रमण, कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव एवं कृषि महाविद्यालय का भ्रमण, कृषि विज्ञान केंद्र एवं संत कबीर कृषि महाविद्यालय कवर्धा का भ्रमण करत हुये जिले के कृषकों को उन्नत तकनीकों से रूबरू कराया जा रहा है।
कृषकों को कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा कृषि तकनीक के गुण, तकनीकी विधियां एवं कृषि तकनीकी के बारे में विस्तृत चर्चा एवं फार्म में उन्नत तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन कराया जाता है। जिससे कृषक देखकर अपनी खेती को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के विषय में अन्य कृषकों को इसकी जानकारी साझा करके अवगत कराया जाता है।