विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलोहाबड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत जनजातीय किसान बंधुओं को बीज का वितरण किया।

      उल्लेखनीय है कि जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार ने देशभर में 15 नवम्बर से 26 नवम्बर 2024 तक "जनजातीय गौरव दिवस- 2024" मनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के अंतर्गत जिले के 6 विकासखंडों में 73 ग्रामों का चयन किया गया है। इन ग्रामों में 18 विभागों की 25 योजनाओं से जनजातीय समुदायों के लोगों को लाभांवित किया जायेगा। इन योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दिलाने के उद्देश्य से आईईसी गतिविधियां आयोजित जा रही हैं।

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय बाहुल्य ग्राम और आकांक्षी जिलों में जनजाति समुदाय के सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि चिन्हित गांवों में निवास कर रहे जनजातीय परिवारों के उत्थान के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

      इस अवसर पर जनपद पंचायत साईंखेड़ा के अध्यक्ष श्री छत्रपाल राजपूत, जनपद सदस्य श्री रामगोपाल गुर्जर, श्री शुभम कौरव, श्री शैलेश कौरव, श्री ईश्वर गुर्जर, श्री बसंत तिवारी, श्री पप्पू पटेल, श्री सीताराम जसपुरिया, श्री भैयाजी टेकन, श्री मुकेश, श्री राजेंद्र तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारीगण एवं कृषक मौजूद थे।