उपसंचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया फसलों का अवलोकन

छिंदवाड़ा l आज उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा विकासखंड छिंदवाडा के ग्राम मारई में कृषक श्री तुकाराम इंगले के खेत की फसलों का अवलोकन किया गया। कृषक द्वारा कुल 12 एकड रकबे मे अरहर, गेहॅु, चना एवं सरसो की फसल उन्नत तरीके से लगाई गई हैं। कृषक द्वारा रबी की फसलों को मिनी स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचित किया जा रहा हैं। कृषक द्वारा बताया गया कि 4 एकड में अरहर की फसल किस्म संपदा एवं समृद्धि पहली बार लगाई गई हैं, लगभग 15 दिनों पश्चात फसल पक तैयार हो जायेगी, जिसके लगभग 22 से 24 क्विटल उत्पादन प्राप्त होने की संभावना है। उप संचालक कृषि द्वारा अरहर की फसल का निरीक्षण करते हुए कृषक की प्रषंसा की गई। इसके अतिरिक्त कृषक श्री नारायण इंगले के खेत की अरहर फसल का भी अवलोकन किया। फसल की स्थिति बहुत बेहतर होने पर कृषक की सराहना की गई।
भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि द्वारा प्रेरणा स्व सहायता समूह मारई के कार्यो का भी अवलोकन किया गया। स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति वंदना इंगले द्वारा बताया गया कि उनके समूह को कृषि विभाग, एन आर एल एम एवं सृजन संस्था से सहायता प्राप्त हुई है एवं एन आर एल एम की सहायता राषि से आम एवं अमरूद के पौधे का रोपण किया गया है एवं कृषि विभाग एवं सृजन की सहायता से चार चक्री वर्मीबेड का निर्माण किया गया है, जिससे लगातार जैविक खाद एवं वर्मीवाष तैयार कर समूह के सदस्यों द्वारा स्वयं के खेतों के उपयोग किया जाकर जैविक अनाज एवं सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा हैं। साथ ही प्राकृतिक दवाईयों भी तैयार की जाकर रोग एवं कीट प्रबंधन किया जा रहा हैं। समूह के द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रषंसा उप संचालक कृषि द्वारा की जाकर मार्केटिग से जुडने के लिए समूह को प्रेरित किया।
भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि के साथ अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, श्रीमति सरिता सिंह, श्रीमति अंकिता धोटे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमति श्रद्धा डेहरिया एवं आकांक्षा षिवकर, कृषि विस्तार अधिकारी श्री धुर्वे, कृषक श्री रामकृष्ण इंगले, श्री तुकाराम इंगले, श्री नारायण इंगले, श्री धनराज, श्रीमति वंदना इंगले आदि उपस्थित रहे।