मंडला l लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया जाएगाजिससे विकसित समृद्ध और संपन्न मंडला का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने अभियान में शहर और गांव को जोड़ने का कार्य किया है। जिससे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके गुरूवार को जिला योजना भवन में आयोजित विजन मंडला@2047 प्रथम प्रारूप परिचर्चा की बैठक को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदीनगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहाजिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश तेकामजिला पंचायत सदस्य सभापति (संचार एवं संकर्म) श्री शैलेष मिश्रासांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झाकलेक्टर श्री सोमेश मिश्रापुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचाजिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमटअपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंहअपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंहएसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडामडिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफडिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आयोजित बैठक के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बैठक में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सहित समस्त मंचासीनों को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

     मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा जिले में शिक्षास्वास्थ्यआत्मरक्षारोजगारकलासंस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में चौदह प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। जिले में सभी अभियान सफल रहे हैंइस अभियान में जिले के जनप्रतिनिधि,अधिकारीकर्मचारीसमाजसेवीपत्रकारों और नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित इस बैठक में जिले को समृद्धविकसित और संपन्न बनाने के लिए सभी के द्वारा विजन डॉक्यूमेंट मंडला में परिचर्चा की जाएगी। मंडला जिले के विकास के लिए सभी से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे कि 2047 में मंडला जिले का परिदृश्य कैसा होगा।

उन्होंने बताया कि मंडला जिला मुख्यालय उदयचौक में पार्किंग व्यवस्था हेतु सात करोड़ रूपए प्रदान किए गए हैं। नगर की सौन्दर्यता एवं पाईपलाईन निर्माण हेतु भी राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि माहिष्मती घाट का निर्माण लाल पत्थरों से किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। पंचचौकी महाआरती के लिए पांच लाख रूपए प्रदान किए गए हैं।

     मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बताया कि विजन मंडला@2047 तक मंडला जिले के नागरिक हवाईजहाज से यात्रा करेंगे। ग्राम ग्वारा में हवाईपट्टी का निर्माण किया गया है। नागरिकों को पीएमश्री योजना के तहत हेलीकॉप्टर के माध्यम से उपचार हेतु महानगरों में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। मंडला जिले में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे मंडला जिले में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। मंडला जिले में सड़क मार्ग और पुल-पुलियों का सौन्दर्यीकरण कर निर्माण किया जाएगा। नैनपुर-मंडला बायपास का निर्माण किया जाएगा। मंडला जिले की स्वसहायता समूह की महिलाओं को परिचर्चा एवं कार्ययोजना बनाने के लिए बैठक आयोजित करने हेतु सामुदायिक ग्राम संगठन भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडला जिले में वर्तमान समय में पचास सामुदायिक ग्राम संगठन भवन का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु पंद्रह-पंद्रह लाख रूपए की राशि जारी की गई हैं।

     मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बताया कि मंडला नगर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए लालीपुर से बिनेका तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। महाराजपुर से पुरवा को जोड़ते हुए बंजर नदी में ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामाजिक संगठनों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु बीस-बीस लाख रूपए जारी किए गए हैं। नर्मदा नदी की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सामुदायिक भवन और शौचालयों का निर्माण किया जाएगा जिससे नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि मंडला जिले में अर्धकुम्भ स्थल को व्यवस्थित किया जाएगा। जिससे जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। अर्धकुम्भ स्थल में सौ करोड़ की लागत से सामुदायिक भवनहोम स्टेसेल्फी प्वाईंटऑडीटोरियम एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑडीटोरियम का निर्माण बारह करोड़ की लागत से किया जाएगा। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मंडला नगरवासियों से अपील की है कि शहर में स्वच्छता को अपनाएंअपने आसपास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखेंजिससे मंडला जिले की पहचान स्वच्छ शहरों में हो सके।