मंडला l लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के द्वारा मंडला जिले में पुल निर्माण और नर्मदा परिक्रमा मार्ग को जोड़ने के निर्माण कार्य के लिए लागत 19 करोड़ 15 लाख रूपए स्वीकृत कराए हैं। जिससे पिंडरई से केवलारी मार्ग पर थावर नदी पर पुल निर्माण 8 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। ग्राम चीतापखना (पटपरटोला) ग्राम पंचायत बरवानी में प्राथमिक शाला के सामने पुल निर्माण 6 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार से साल्हेडंडा से नर्मदा परिक्रमा सिवनी जिले को जोड़ने वाला मार्ग निर्माण 4 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।