शाजापुर l सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना अंतर्गत आज ग्राम मांगलिया व माल्याहेड़ी में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों द्वारा किसानों को संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक सिंचाई परियोजना की महत्तामाईक्रोईरिगेशन के माध्यम से स्प्रिंकलर पाईप द्वारा सिंचाई करने सहित कृषि तकनीक के बार में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

     इसी तरह ग्राम बरनावदबड़ौदी एवं निपानिया करजू में कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही इन ग्रामों में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उक्त जानकारी कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन श्री अनमोल टोप्पों द्वारा दी गई।