नैनों यूरिया और नैनों डी. ए. पी. के छिड़काव का तकनीकी प्रदर्शन किया गया

सिवनी l प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र ने जानकारी देकर बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल के मार्गदर्शन में सिवनी विकासखण्ड के कुकलाह ग्राम में कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी व ईफको ने संयुक्त रूप से कृषको के खेत पर ड्रोन की तकनीक से गेहू एवं मक्के की फसल में नैनों यूरिया और नैनों डी. ए. पी. के छिड़काव का तकनीकी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर कुमार सोनी कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ ने ड्रोन के छिडकाव करते समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में कृषकों को जानकारी दी कि ड्रोन का छिड़काव मौसम की 50 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता, 35 डिग्री से कम तापमान व 08 कि.मी. प्रति घण्टे की हवा की गति से कम क्षेत्र स्थिति में ही छिड़काव किया जाना चाहिए। शासन प्रमाणित ड्रोन चालक को क्षेत्र की समुचित जानकारी रूकावट पेड़ बिजली के तार आदि की जानकारी स्पष्ट रखना चाहिए व प्राथमिक उपचार की समस्त व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए। वैज्ञानिक डॉ. एन.के. सिंह द्वारा कृषकों को गेहू व रबी मक्के में आने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी अवगत कराकर उसके उपाय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इफको कम्पनी के जिले के अधिकारी श्री अनिल बिरला ने गेहू व मक्के में नैनों यूरिया के उपयोग से संबंधित जानकारी से कृषकों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदर्शन प्रक्षेत्र में कुकलाह गांव के कृषकों की उपस्थिति रही।