इंदौर मंडी में किसानों से गीला तथा सुखा लहसुन की खरीदी का कार्य किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को देखते हुए लहसुन खरीदी के समय का पुन: निर्धारण किया गया है। मंडी में अब 20 जनवरी से आढ़तियां /कमीशन एजेंट अधिसूचित कृषि उपज लहसुन (गीला तथा सूखा) का विपणन किया जायेगा।

            मंडी सचिव श्री नरेश परमार ने बताया कि मंडी समिति द्वारा नई लहसुन की आवक प्रारंभ होने से किसानों की सुविधा को देखते हुए समय निर्धारित किया गया है। मंडी में अब 20 जनवरी से  फल सब्जी पक्का आढ़तियां /कमीशन एजेंट द्वारा प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक लहसुन की नीलामी होगी। मंडी कर्मचारियों द्वारा लहसुन की नीलामी प्रातः 09 बजे से दोपहर 11 बजे तक तथा दोपहर 01 बजे से नीलामी समाप्ति तक कराई जायेगी।