भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ नेत्रियों के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बहनों ने ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम के समर्थन में मंगलवार को भोपाल में मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस सोमवारा पुलिस चौकी के पास से सुभाष चौक होते हुए लखेरापुरा पहुंची, जहां विशाल सभा के साथ जुलूश का समापन हुआ। मशाल जुलूस में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बहनों के साथ हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं ने अपने हातों में ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम के समर्थन में तख्तियां लिए हुए थीं। मशाल जुलूस में शामिल बहनों में ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ तख्तियों में अलग-अलग स्लोगन लिखकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन कर रही थीं।
विपक्षी दलों को सबक सिखाएगी देश की नारी शक्ति
केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को लागू करने में रोड़ा अटकाकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी व डीएमके जैसे राजनीतिक दलों ने बहनों के अधिकारों पर डाका डाला है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। महिलाएं अपना अपमान कभी नहीं भूलेंगी। ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम का लोकसभा में विरोध कर पारीत नहीं होने देना, महिलाओं के अधिकारों का हनन है। विपक्षी दलों के विश्वासघात के खिलाफ मध्यप्रदेश सहित देश भर की महिलाओं में आक्रोश है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के अधिकारों पर डाका डालने के लिए महिलाएं सबक जरूर सिखाएंगी। विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकार देने से रोका है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्षी दलों का कृत्य संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से महिला विरोधी रहा है। 
हजारों की संख्या में महिलाओं ने मशाल लेकर निकाला जुलूस, स्लोगन के साथ की नारेबाजी
देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने के खिलाफ और ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मशाल जुलूस में हजारों की संख्या में महिलाएं एक मशाल लेकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन कर रहीं थीं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनें ‘नारी शक्ति ने मांगा अधिकार, कांग्रेस ने ठगा हर बार, कांग्रेस की पुरानी बीमारी, आधी आबादी से फिर की गद्दारी, महिलाओं के अधिकारों के हनन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, झूठी कांग्रेस की झूठी कहानी-कांग्रेस की आदत पुरानी, नारी शक्ति के स्वाभिमान का कांग्रेस ने फिर किया अपमान जैसे स्लोगन लिखी हुई तख्तियों के साथ मशाल जुलूस में शामिल हुईं।
मशाल जुलूश में यह हुए शामिल
मशाल जुलूस में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती बबिता परमार, सांसद श्रीमती माया नारोलिया, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला प्रभारी श्री जसवंत सिंह हाड़ा, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक सहित मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बहनों के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।