नई दिल्ली । भारत में हवाई यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक सर्वेक्षण हुआ, जिसमें हवाई यात्रियों से उनकी राय को जाना गया। 88 फ़ीसदी यात्रियों ने एयरलाइंस की सेवाओं को लेकर नाराजी जताई है। यात्रियों का कहना था, कि एयरपोर्ट पर तीन से चार गुना ज्यादा महंगे दाम पर सामान बेचा जा रहा है। हवाई जहाज के यात्रियों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कंपनियां बहुत ज्यादा मुनाफा वसूल कर रही हैं। एयरपोर्ट में लूट मची हुई है। फ्लाइट कैंसिल होने की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। जिसके कारण लोगों का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। विशेष रूप से एयरपोर्ट में खाने-पीने की चीजों के दाम महंगे होने से यात्रियों ने भारी नाराजी जताई है। त्योहार और विशेष अवसरों पर हवाई यात्रा की टिकट के रेट बढ़ा दिए जाते हैं। फेयर मे चार से पांच गुना तक की वृद्धि कर दी जाती है। हवाई यात्रियों ने इसको लेकर अपनी नाराजी जताई है।