भोपाल। श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल, भोपाल द्वारा अपने स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 36वाँ सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर, भोपाल में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

मंडल के *बच्चन आचार्य* ने बताया कि इस अवसर पर *महामंडलेश्वर* श्री अनिलानंद जी महाराज का दिव्य आशीर्वचन प्राप्त हुआ तथा दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के *विधायक* श्री भगवानदास सबनानी जी, भोपाल की प्रथम नागरिक *महापौर* श्रीमती मालती राय जी, जोन अध्यक्ष *पार्षद* श्री देवेंद्र भार्गव जी, *पार्षद* श्रीमती प्रियंका अनिल मिश्रा जी, जिला *महामंत्री* *मप्र राज्य कर्मचारी संघ* प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह श्री मुकेश राय, विनोद प्रजापति, मंडल अध्यक्ष श्री सोनू पालीवाल, श्रीमती नीतू सिंह, युवा पत्रकार आदित्य शंकर तिवारी, धर्मवीर पांडे एवं अन्य जिलों के धर्म प्रेमियों ने विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले *48 श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों* का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन के माध्यम से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी के जयघोष के साथ धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

 डाॅ. अनिल भार्गव (वायु) ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। वहीं सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल निरंतर धर्म, सेवा एवं संस्कारों के संवर्धन हेतु कार्य करता रहेगा।
राम का आधार रामायण वितरण योजना के तहत 10 सनातन धर्म प्रेमियों को श्री रामचरितमानस अर्थ सहित एवं श्री शिव महापुराण वितरित की

कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे धर्म एवं समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।