फर्जी दस्तावेज तैयार कर मिलीभगत से हो गया नामांतरण
अशोकनगर में जमीन के नामांतरण में फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरिता अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद यह कार्रवाई की पुलिस के मुताबिक, सरिता अरोड़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिता स्वर्गीय संत कुमार अरोड़ा और दादी स्वर्गीय शांति देवी के नाम पर दर्ज जमीन के लिए आरोपियों ने फर्जी शपथ पत्र तैयार किए और नामांतरण करा लिया l


