सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा का चला जादू
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे अभिषेक शर्मा के तूफान और ईशान मलिंगा की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एसआरएच ने 47 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवरों में दो विकेटखोकर 242 रन बनाए। जिसके बाद दिल्ली 20 ओवर में महज 195 रन ही बना पाई। अभिषेक ने अपने आईपीएल करियर का कुल दूसरा और टी20 करियर का 9वां शतक ठोका। उन्होंने 68 गेंदों पर 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रनों की पारी खेली। आखिर में हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। मलिंगा ने चार ओवरों में 32 रन देकर चार विकेट झटके।


