भाजपा नेता की कार ने पांच लोगों को कुचला, भीड़ ने की पिटाई, NH पर लगाया जाम,
मुरैना के पोरसा कस्बा में नशे में धुत्त युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदोरिया की तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को कुचल दिया जिनमें से दो की मौत हो चुकी है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है l भीड़ ने दीपेंद्र को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया परंतु वह आश्चर्यजनक रूप से पुलिस की हिरासत से फरार हो गया l इसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया l पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खत्म किया गया है कि पुलिस उसे जल्दी गिरफ्तार कर लेगी l



