मुंबई । कोलकाता नाइट राइडर्स आगामी आईपीएल सीजन के लिए चोटिल आकाश दीप की जगह बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल करने जा रही है। दुबे को चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप के स्थान पर मौका दिया जा सकता है, जो पीठ के निचले हिस्से में 'स्ट्रेस रिएक्शन' के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।