कृषि मंत्री श्री कंषाना ने दीं होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं
भोपाल l किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कहा है कि मैं प्रदेशवासियों के सुख- दुःख में हमेशा साथ खड़ा हूँ।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान एक कृषि प्रधान एवं समृद्ध कृषक परंपरा वाले प्रदेश के रूप में रही है। यहां की उर्वरा भूमि और किसान प्रदेश की अन्न उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों की आय में सतत वृद्धि के लिए खेती को अधिक लाभकारी एवं आधुनिक बनाया जा रहा है। प्रदेश में सिंचाई, ई-विकास प्रणाली, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन को प्रोत्साहन देने के लिए व्यापक एवं प्रभावी कार्ययोजना लागू की गई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।



