फसल क्षति आंकलन के निर्देश, अपर कलेक्टर ने किया भ्रमण
श्योपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को बारिश से हुए फसल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किये है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा ग्राम चकबमूलिया एवं क्यारपुरा में खेतों का भ्रमण कर फसल क्षति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, नायब तहसीलदार मानपुर श्री टीएस लकडा, राजस्व निरीक्षक श्री श्रीपाल अपोरिया, पटवारी आदि उपस्थित रहें।
इसके साथ ही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों को भी बारिश से खराब हुई धान की फसल का जायजा लेने के निर्देशो के क्रम में उप संचालक कृषि श्री मुनेश शाक्य, कृषि विज्ञान केन्द्र बडौदा के कृषि वैज्ञानिको द्वारा उदयपुरा, बारखेडा, ललितपुरा आदि ग्रामों का भ्रमण किया गया।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिले के सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश जारी किये है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पटवारियों से फसल क्षति का आंकलन तत्काल प्रभाव से करायें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें।



