बड़ी कार्रवाई : तीर्थ हर्बल नर्सरी फार्म हाउस में मेफोड्रोन का किया जा रहा था निर्माण
आगर मालवा जिले में अवैध रूप से नशीले पदार्थ बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ कर करीब 10 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त की है। यह फैक्टरी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक फार्महाउस में संचालित की जा रही थी। सीबीएन को खुफिया सूचना मिली थी कि आमला गांव स्थित तीर्थ हर्बल नर्सरी फार्महाउस में मेफेड्रोन का निर्माण किया जा रहा है l तलाशी के दौरान 31.25 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है तथा इस दौरान मादक पदार्थ बनाने में प्रयुक्त करीब 600 किलोग्राम रसायन जब्त किए गए।



