बालाघाट उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय द्वारा खरीफ सीजन में उर्वरक के भण्‍डारण, वितरण की जांच के लिए निजी एवं शासकीय दुकानों में निरीक्षण किया गया है। जिसमें जिला स्‍तरीय दल से श्री विनय धुर्वे सहायक संचालक कृषि एवं श्री कुलदीप गणवीर वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा सेवा सहकारी समिति हट्टा विकासखण्‍ड बालाघाट का औचक निरीक्षण किया गया तथा उर्वरक के पी.ओ.एस. मशीन में उल्‍लेखित मात्रा तथा गोदाम मे भण्‍डारित मात्रा का भौतिक सत्‍यापन किया गया।

                  उप संचालक कृषि के निक्षरीण दौरान सेवा सहकारी समिति हट्टा में आये किसान भाईयों से चर्चा की गई, जिसमें किसानों को डी.ए.पी. के स्‍थान पर एन.पी.के., 20:20:0:13, एस.एस.पी., नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी., एम.ओ.पी. आदि उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी गई। वर्तमान समय में किसानों द्वारा की धान रोपाई का कार्य किया जा रहा है, जिसका उप संचालक कृषि श्री मालवीय द्वारा प्रक्षेत्र भ्रमण कर किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई। इसके पश्‍चात विकासखण्‍ड किरनापुर में कार्यालय वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी, किरनापुर में आयोजित विभागीय मैदानी अमले की समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें खरीफ सीजन हेतु विभागीयों की लक्ष्‍य पूर्ति की समीक्षा, कृषकों का ऑनलाइन पंजीयन के साथ-साथ फसल बीमा की समीक्षा की गई।