कृषि मंत्री ने 08 बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर 10-10 हजार रूपये परिजनों को देने की घोषणा की
मुरैना /प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 08 बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधी कॉलोनी मुरैना निवासी 05 वर्षीय अनन्या पुत्री आशीष राव, घसटुआ निवासी 05 वर्षीय अभय पुत्र पवन गुर्जर, कैमरा निवासी हाल के जन्मे लाला पुत्र सतीश गुर्जर, ग्राम छिछावली की 03 दिन की लाली पुत्री अभिषेक वाल्मीक, उत्तमपुरा निवासी 02 दिवसीय लाली पुत्री दीवान, हेतमपुर निवासी 03 माह की एकांशी पुत्री रोहित, जींगनी निवासी दो दिवसीय लाली पुत्री अजीत यादव और संजय कॉलोनी मुरैना निवासी 03 वर्षीय ऋषभ पुत्र अजय सिंह को पोलियो की दवा पिलाई एवं उनके पालकों को 10-10 हजार रूपये स्वेच्छानिधि से देने की घोषणा मंत्री द्वारा की गई। अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार रामचन्द्र जांगिड़ ने भी दो बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि तीन दिवस में लक्ष्य को पूर्ण करें। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गोयल ने बताया कि मुरैना जिले में 3 लाख 17 हजार 714 का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें प्रथम दिन पोलियो बूथ पर 2 लाख 22 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई है। 13 एवं 14 अक्टूबर को घर-घर पहुंचकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। डॉ. गोयल ने बताया कि रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, ईंट-भट्टा आदि स्थानों के लिए 73 ट्रांजिट टीमें लगाई गई है। ये टीमें भ्रमण कर बच्चों की पोलियो की दवा पिलायेंगी। एचआरए और प्रवासी स्कूलों के लिए 207 टीम, मोबाइल टीम 56, पर्यवेक्षक 635 लगाए गये है। मुरैना जिले में 2 हजार 422 बूथ बनाये गये थे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर, आरएमओ डॉ. डीएस यादव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद बंसल, डीपीएम श्री एसपी श्रीवास्तव, मीडिया ऑफीसर श्रीमती बसंती बाजौरिया, श्रीमती शिव कुमारी निम, नर्सिंग आफीसर सहित सभी अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थिति थे।



