भावान्तर योजना से लाभान्वित किसानों ने किया कृषि मंत्री श्री कंषाना का स्वागत
देवास जिले की तहसील कन्नौज अंतर्गत ग्राम ननासा में मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी भावान्तर भुगतान योजना से लाभान्वित किसान भाइयों द्वारा प्रदेश के कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना जी का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री कंषाना ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भावान्तर योजना किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका सीधा लाभ किसानों तक पहुँच रहा है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सरकार की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री श्री कंषाना का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।



