नीमच l एयर गन व लाठी थामकर वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालना और इसके जरिए दहशत फैलाने की कोशिश करना जिले के कुछ युवकों को महंगा पड़़ गया है। पुलिस ने बहुचर्चित वीडियो के आधार पर लगभग दो दर्जन लोगों को पकड़कर माफी मंगवाई। वहीं नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला मनासा थाना क्षेत्र के दुरगपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि 3 जुलाई को गांव के करीब दो दर्जन युवकों ने हाथों में एयर गन और लाठियां लेकर एक वीडियो बनाया। आरोप है कि इसका उद्देश्य दूसरे पक्ष में भय और दबाव का माहौल बनाना था। वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जहां वह तेजी से वायरल हो गया।