राजेश शर्मा को लेकर बोले अक्षय कुमार जल्दी ठीक हो जा यार
मुंबई । अभिनेता राजेश शर्मा को फिल्म की शूटिंग के दौरान कीड़े ने काटा था। उनकी सेहत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने इस पूरे मामले पर चिंता जताते हुए अक्षय कुमार ने एक्स पर अपनी और राजेश की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा 'शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्यारे दोस्त राजेश की हेल्थ कंडीशन के बारे में सुनकर बहुत चिंता हुई। उम्मीद है महादेव उन्हें जल्दी और पूरी तरह ठीक होने का आशीर्वाद दें। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठ के बहुत हंसना है।' अक्षय कुमार ने राजेश शर्मा के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें 'स्पेशल 26', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'लक्ष्मी' और 'भूत बांग्ला' शामिल हैं।


