MP - वर्ग विशेष के लोगों ने की तोड़फोड़ बाजार बंद, थाने का घेराव,फ्लैग मार्च, आरोपियों का जुलूस निकाला
आगर मालवा l बड़ौद में बजरंग दल प्रखंड संयोजक से विवाद के बाद वर्ग विशेष के लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी।इससे नाराज हिंदू संगठनो ने बाजार बंद करा दिया और थाने का घेराव किया। पुलिस ने तत्काल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया l और पांच को गिरफ्तार भी कर लिया। दो आरोपी फरार हैं। विवाद चुड़ी बाजार से प्रारंभ हुआ था। यहां बजरंगदल प्रखंड संयोजक शंकरसिंह के साथ वर्ग विशेष के लोगों ने मारपीट की और एक दुकान में तोड़फोड़ की। मामूली विवाद ने बड़ा रुप ले लिया। मामले में पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार शंकरसिंह राजपूत मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला तभी एक दुकान पर अजहर, फरिद, सलाम, अरबाज, ताहिर, राजा और फिरोज ने शंकर के साथ गाली गलौज की इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
इसी दौरान विजय जायसवाल की दुकान पर आरोपितों द्वारा लकड़ी, डंडों से तोड़फोड़ की गई। जिससे लेपटाप, प्रिंटर, काउंटर आदि को नुकसानपहुंचा। शिकायत में आरोपितों द्वारा लूटपाट किये जाने का भी उल्लेख है। विवाद की सूचना पर आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर नियंत्रण किया। सोमवार को शाम तक पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। जुलूस निकलने के बाद कुछ लोगों ने मुल्तानी मौहल्ले में धार्मिक स्थल और वाहनों पर पथराव किया। यहां भी पुलिस ने मोर्चा संभाला और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। फिलहाल नगर में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।



