कुछ खास संगठनों ने मेरे खिलाफ साजिश रचनी शुरू कर दी है ... मेरी जान को खतरा है
खरगोन l प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात सुर्खियों में आईं 'वायरल गर्ल' मोनालिसाने जैसे ही पहली फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शोषण के आरोप लगाए तो सनोज मिश्रा ने भी एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने इसे अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया। सनोज ने कहा, "मैंने महाकुंभ के मेले से एक साधारण लड़की को उठाकर अभिनेत्री बनाया, उसकी फिल्म पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए। अब मैंने इस शादी को 'लव जिहाद' कहा और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई, तो केरल की मिशनरियों और कुछ खास संगठनों ने मेरे खिलाफ साजिश रचनी शुरू कर दी है।" डायरेक्टर का दावा है कि उनकी जान को खतरा है और फिल्म रिलीज होने से पहले मोनालिसा के इस कदम से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।


