दिल्ली l भाजपा की दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक का आज दूसरा दिन है। अधिवेशन में आज अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा 'पहली बार देश का गौरव पूरी दुनिया ने महसूस किया। दुनिया में भारत के लोग कहीं पर जाते हैं, तो वहां के लोग कहते हैं कि मोदी के भारत से आए हो न।'

केरल में हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हो गए, 300 से ज्यादा अपाहिज हो गए। वहां इंडी अलायंस का शासन है। बंगाल में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता मौत के घाट उतार दिए गए, हमेशा वहां चुनाव में धांधली, घपलेबाजी और हिंसा होती रही। वहां इंडी अलायंस और ममता बनर्जी का शासन है। हम तो हिंसा के भुक्तभोगी हैं। हिंसा फैलाने वाला अगर कोई गठबंधन यही तो वो घमंडिया गठबंधन है। दूर-दूर तक घमंडिया गठबंधन को सत्ता प्राप्ति की संभावना नहीं दिखती है। इस वजह से वो आज हर चीज का विरोध करने लगे हैं। इन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक, OBC कमीशन का विरोध किया और तो और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी इन्होंने काफी व्यवधान उत्पन्न किया।'शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि 'भाजपा में बूथ का काम करने वाला एक व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी बन सकता है। ये सहूलियत केवल भाजपा में ही उपलब्ध है, क्योंकि हमने पार्टी को लोकतांत्रिक बनाकर रखा है।' शाह ने कहा 'मैं कांग्रेस को चेतावनी देता हूं कि आप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराकर केवल इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार बनने से नहीं कतराएं बल्कि अपने देश को महान बनाने की प्रक्रिया से खुद को दूर कर लिया है। देश की जनता देख रही है और इसे याद भी रखेगी।'अमित शाह ने कहा कि 'देश ने तय कर लिया है कि पीएम मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और इसमें कोई शक नहीं है। पीएम मोदी ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, जातिवाद, वंशवाद से मुक्त किया है। प्रधानमंत्री ने विकास की राजनीति स्थापित की है। प्रधानमंत्री हमें धीरे-धीरे औपनिवेशिक मानसिकता से दूर कर रहे हैं, जबकि ये आजादी के तुरंत बाद हो जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी चिंता नहीं की।' अमित शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और कहा कि इन्होंने घोटाले किए तभी आज ये केंद्रीय एजेंसियों से भाग रहे हैं।