कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना ने अपने जवाब में वेट एंड वॉच का जवाब दिया
भोपाल l सदन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार से सवाल किया कि क्या मक्का एमएसपी पर खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस रेट पर दूसरे राज्यों में सोयाबीन खरीदी जा रही है, उस रेट पर खरीदी मध्य प्रदेश में भी होगी? कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना ने अपने जवाब में वेट एंड वॉच का जवाब दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने टोकते हुए कहा कि किसानों को आप वेट एंड वॉच कह रहे हैं। इसके बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के लिए नहीं कहा। पांच घंटे अतिवृष्टि से किसानों की फसलों के नष्ट होने के मामले पर चर्चा चली। जिसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।



