कृषि मंत्री श्री कंषाना ने नगर निगम मुरैना के वार्ड क्रमांक 47 व 6 में 01 करोड़ 70 लाख रुपए के निर्माण विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मुरैना / किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने रविवार को नगर निगम मुरैना के वार्ड क्रमांक 47 व 6 में 01 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से सी.सी. खरंजा और नाली निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, नगर निगम आयुक्त श्री सत्येन्द्र धाकरे सहित वार्ड पार्षद उपस्थित थे। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 में कायाकल्प योजनान्तर्गत काशी बाबा कॉलोनी एवं अन्य कनेक्ट गलियों में सी.सी. रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य लागत 01 करोड और वार्ड क्रमांक 06 में कायाकल्प 2.0 योजनान्तर्गत होम गार्ड रोड़ से हांसई रोड़ तक एवं अन्य कनेक्ट गलियों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण लागत 70 लाख रूपये है। ये निर्णय कार्य होने से वार्ड सुन्दर बनेंगे। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पार्षद वार्ड क्रमांक 06 नगर पालिक निगम मुरैना श्रीमती सरस्वती राहुल महान और पार्षद वार्ड क्रमांक 47 श्री सोनू जोनवार सहित वार्डवासी उपस्थित थे।



