इंदौर l दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की घटना ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया हैं। बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब क्रिकेटर अपने होटल से कैफे जा रही थीं, और आरोपी अकील खान मोटरसाइकिल पर उनका पीछा कर एक खिलाड़ी को अनुचित तरीके से छूकर फरार हो गया। मौजूद जानकारी के अनुसार, खिलाड़ियों ने तुरंत अपनी टीम सुरक्षा अधिकारी को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 74 (महिला की शीलभंग के लिए आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 78 (स्टॉकिंग) के तहत एफआईआर दर्ज की हैं। एक चश्मदीद ने मोटरसाइकिल नंबर नोट करने के बाद पुलिस ने ट्रेस किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना ने राज्य में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर भारी राजनीतिक दबाव डाल दिया हैं।