सीएम के गृह जिले में ही आश्रमों पर चला सरकारी बुलडोजर
उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिले में नगर पालिक निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए लालपुर स्थित श्री स्वामी संदीपेंद्र आश्रम एवं नरसिंह घाट स्थित श्री क्षत्रिय कलोता समाज पारमार्थिक न्यास, अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज आश्रम के निर्माणधीन आश्रम' निर्माण के नाम पर बनाए जा रहे आलीशान और होटलनुमा अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया गया। दरअसल प्रशासन को सूचना मिली थी कि श्री स्वामी पुण्यानंद आश्रम शंकराचार्य मठ, क्षत्रिय कलोता समाज पारमार्थिक न्यास और अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज जैसे प्रमुख स्थानों पर आश्रम की आड़ मे लग्जरी होटल जैसी भव्य इमारतें खड़ी की जा रही हैं। कार्यवाही में अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, एस डी एम एल एन गर्ग तहसीलदार शेफाली जैन सहायक आयुक्त श्री प्रवीण मुकाती,प्रदीप सेन उपयंत्री दीपक शर्मा राजेंद्र रावत सहित रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार निगम कर्मी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
L



