दर्शकों को भा रही है फिल्म बंगाल फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म रिलीज से पहले से चर्चा में है और अब रिलीज के बाद भी फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है। मगर, इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है, सोमवार के मुकाबले कल मंगलवार को इस फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त दर्ज हुई। इस फिल्म ने सोमवार को चौथे दिन 1.15 करोड रुपये कमाए थे। वहीं, कल मंगलवार को पांचवें दिन कमाई 1.29 करोड़ रुपये रही। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी 'द बंगाल फाइल्स' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9.19 करोड़ रुपये हो गया है।



