जौली एलएलबी फिल्मों को लेकर सिविल कोर्ट ने जारी किया नोटिस
मुंबई l अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ-साथ निर्देशक सुभाष कपूर को उनकी आगामी फिल्म "जॉली एलएलबी" में न्यायपालिका का कथित रूप से अनादर करने के आरोप में पुणे की एक सिविल कोर्ट ने समन जारी किया है। वकील वाजेद रहीम खान द्वारा दायर एक याचिका पर यह समन जारी किया गया है। अदालत ने तीनों को 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।



