शंख, जयकारे और मंदिर की घंटियों की आवाज... बांग्लादेश में 2 लाख सुरक्षा बलों की निगरानी में हो रही दुर्गा पूजा
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पिछले साल हिंदुओं पर हुए हमलों को देखते हुए इस वर्ष दो लाख से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ढाका के ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पूजा उत्सव परिषद के अध्यक्ष ने सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है।



