भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भारतीय सिनेमा जगत एवं टीवी के प्रख्यात अभिनेता श्री सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत एवं टीवी के प्रख्यात अभिनेता श्री सतीश शाह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है एवं टीवी और सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति है। श्री शाह ने अभिनय कौशल, हास्य बोध के माध्यम से विभिन्न सिनेमा और टीवी कार्यक्रमों में आपने शानदार अभिनय की छाप दर्शकों के बीच छोड़ी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।