नरसिंहपुर । परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के विशेष प्रयासों से 69 वीं राष्ट्रीय शालेय व्हालीबॉल प्रतियोगिता 19 आयु वर्ग के बालक/ बालिका का आयोजन 13 नवंबर से 17 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी। राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 17 नवंबर की शाम को सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री श्री कैलाश खैर अपनी गीत, संगीत व भजन की शानदार प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।