गुलाम मोहम्मद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात
उज्जैन। नगर पालिक निगम द्वारा अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए आज बड़ी कार्यवाही की गई। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशन में आज सुबह 7:00 बजे महाकाल मार्ग स्थित नेहा होटल के समीप एक अवैध बहुमंजिला इमारत को जमींदोज कर दिया गया।
भवन क्रमांक 97/7/ए, जो नूर जहां पति गुलाम मोहम्मद के नाम पर दर्ज है, पर बिना अनुमति के G+3 चार मंजिला अवैध निर्माण किया गया था। ज़ोन क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाले इस अवैध ढांचे को निगम की टीम ने पोकलेन मशीनों की मदद से ढहा दिया।
मौके पर मौजूद अधिकारी:
कार्यवाही के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती, महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल, भवन अधिकारी दीपक शर्मा और रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार ने किया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति और मानचित्र के विपरीत किए गए l



