प्रभारी मंत्री ने किया पुलिस कन्ट्रोल रूम के नवीन भवन का लोकार्पण
बड़वानी /जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवला ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कन्ट्रोल रूम के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने बताया कि शासन द्वारा बड़वानी शहर के 31 प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर लगभग 6.5 करोड़ की लागत से सीसीटीवी सिस्टम की स्थापना की गई है। सीसीटीवी सर्विलांस के अंतर्गत 31 स्थानों पर विभिन्न प्रकार के नवीनतम तकनीक के 146 कैमरों की स्थापना की गई है। उक्त सिस्टम में शहर के 6 एन्ट्री एंव एग्जिट पाईंट पर एएनपीआर कैमरों की स्थापना की गई है। जिनकी सहायता से शहर में वाहनों की आवाजाही की निगरानी की जायेगी। सीसीटीवी सिस्टम में 1 माह की वीडियों फुटेज संग्रहण की क्षमता है।



