उज्जैन। महाकाल मंदिर के नजदीक मुस्लिम बाहुल्य इलाके बेगमबाग मैं देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान आधा दर्जन पोकलेन मशीनों की मदद से 16 अवैध भवनों को जमींदोज कर दिया गया।

चर्चा है कि लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई। 

कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।