जब देखते ही देखते सवारी से भरी बस नदी में समा गई
बांग्लादेश में एक बड़ा हादसा हुआ है. देखते ही देखते 40 यात्रियों से भरी एक बस गहरी पद्मा नदी में समा गई. इस हादसे में अब तक 23 यात्रियों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. रेक्स्यू टीमें उनकी लगातार तलाश कर रही है. बुधवार शाम लगभग 5.15 बजे हुए इस हादसे के बाद लापता यात्रियों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जो बहुत ही भयावह और डरा देने वाला है l


