इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सेहत अब बहुत अच्छी है और प्रोस्टेट से जुड़ी एक छोटी-सी समस्या पूरी तरह से ठीक हो गई है। नेतान्याहू के अनुसार, एक साल से भी ज़्यादा समय पहले बढ़े हुए बिनाइन प्रोस्टेट की सफल सर्जरी करवाने के बाद से वे लगातार मेडिकल देखरेख में थे। हाल ही में हुए एक चेकअप के दौरान, डॉक्टरों ने एक बहुत छोटा सा धब्बा देखा, जिसका आकार एक सेंटीमीटर से भी कम था। आगे की जाँचों में पता चला कि यह बहुत ही शुरुआती स्टेज का मैलिग्नेंट ट्यूमर था, जो न तो फैला था और न ही उसमें मेटास्टेसिस के कोई लक्षण दिखे थे।