बुरहानपुर नगर निगम के वार्ड लोहारमंडी  में अनोखा विरोध  प्रदर्शन देखने को मिला। निगम मे पार्षद फहीम हाशमी लोहार मंडी रोड पर कीचड़ में ही धरने पर बैठ गए। बोले सड़क की खराब स्थिति को निगम सुधरवाना नहीं चाहता l नागरिक परेशान हो रहे।क्या करे अब इसी सड़क पर बैठते है।
दरअसल इस मार्ग पर जल भराव होता है उसी गंदे पानी में से होकर जनता आवागमन करती है बारिश में स्थिति ओर खराब हो जाती है।
मामला 8 महीने पूर्व सड़क सुधारने की शिकायत की थी लेकिन  कोई सुनवाई नहीं की ।स्थानीय निवासीयो ने सड़क की बदहाल स्थिति की शिकायत की थी लेकिन नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। नाराज पार्षद फहीम जी खुद मौके पर पहुंचे और बोले, "जब सामान्य व्यक्ति की सुनवाई 8 महीने में नहीं हो रही, है तो  निगम में बैठे अफसर क्या कर रहे ।