दिग्गज अभिनेता भारत कपूर का 80 साल की उम्र में निधन; बॉलीवुड में शोक की लहर
अपनी दमदार अदाकारी और प्रभावशाली व्यक्तित्व से पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता भारत कपूर का सोमवार दोपहर मुंबई में निधन हो गया। 80 वर्षीय कपूर ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और थिएटर की दुनिया में सन्नाटा पसर गया है। कपूर का निधन दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। एक्टर के करीबी दोस्त अवतार गिल ने बताया कि , "मुझे भारत जी के बेटे राहुल का फ़ोन आया। उन्होंने बताया कि उनके पिता का निधन दोपहर करीब 3:00 बजे घर पर कार्डियक अरेस्ट से हो गया। वह पिछले तीन दिनों से बीमार थे।"


