अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह
बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए भोले भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के पंजीकरण ने महज दो दिनों में ही गुरुवार को करीब दो लाख का आंकड़ा छू लिया है। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा व्यवस्था, आवास और परिवहन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


