नशा छोड़ने के बाद बेहतर हुए रिश्ते ; बदल गया आसपास का माहौल
मुंबई । जब बॉबी का मुश्किल वक्त था, तब वो शराब के आदी हो गए थे। जिसके चलते उनके रिश्तों और संबंधों पर भी इसका असर दिखने लगा था। लेकिन जल्द ही बॉबी को अपनी इस गलती का एहसास हो गया और उन्होंने इस आदत को छोड़ दिया। हाल ही में बॉबी ने अपने उस वक्त को याद किया और एक अभिनेता के लिए उसका चेहरा और शरीर कितना जरूरी होता है, इसको लेकर बात की।मैं अब पिछले डेढ़ साल से शराब नहीं पी रहा हूं। शराब छोड़ने से मेरे आसपास का माहौल भी बदल गया है। इस दौरान मुझे इसकी कमी भी महसूस नहीं होती। बल्कि, मैं सोचता रहता हूं कि अरे, ये इतना आसान था? दो जन्मदिन और दो नए साल बीत गए हैं और मुझे शराब पीने की इच्छा नहीं हुई। इसने मुझे हैरान कर दिया।


