बेंगलुरु । अब बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि दलीप ट्रॉफी 2025 का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि, बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सीओई में आयोजित क्वार्टर फाइनल 1 और 2 का न तो सीधा प्रसारण किया गया और ना ही लाइव स्ट्रीमिंग की गई। जिससे फैंस खासे नाराज हैं। वहीं बता दें कि, दलीप ट्रॉफी का फाइनल 11- 14 सितंबर तक होना है।