सौ किसानों को अरहर, उड़द और रागी के उन्नत बीज वितरित
जबलपुर l राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विकासखण्ड कुंडम में बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री संतोष वरकड़े ने सौ कुंडम एवं आसपास के लगभग सौ प्रगतिशील किसानों को अरहर और उडद के मिनिकिट तथा प्रदर्शन हेतु रागी के उन्नत किस्म के बीज वितरित किये।
उन्नत बीज वितरण और वैज्ञानिक खेती पर जोर :-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक श्री वरकड़े ने कहा कि खेती में आधुनिक तकनीक और उन्नत बीजों का उपयोग समय की मांग है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के जरिए सरकार का मुख्य लक्ष्य दलहन और मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाकर किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।
किसानों को दिया तकनीकी मार्गदर्शन :-
कार्यक्रम में कृषि अधिकारियों ने किसानों को केवल बीज वितरण ही नहीं किया, बल्कि उन्हें सफल खेती के गुर भी सिखाए। किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीक, सही समय पर फसल बोने का महत्व, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए खाद का सही उपयोग तथा कीट और रोगों से फसलों को बचाने के उपाय बताये गये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एल पी उइके, कृषि विस्तार अधिकारी ऋतेश मालवीय, विकास चौहान, दीपांशु सोनी एवं सुश्री प्रांजलि वर्मा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय किसान कार्यक्रम में उपस्थित थे।


