भोपाल l भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह मामले को भाजपा संगठन ने भी गंभीरता से लिया है। विधायक नरेंद्र  कुशवाह को आज भोपाल तलब किया गया। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के  निवास पर हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे। विधायक कुशवाह के व्यवहार को गंभीर मानते हुए कड़ी चेतावनी दी गई। संगठन ने साफ कहा कि उनका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने मामले पर कहा कि यह दुर्व्यवहार चिंताजनक हैं। अधिकारियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव से हस्तक्षेप करने का निवेदन किया हैं।