MP - कांग्रेस विधायक का निर्वाचन शून्य घोषित,भाजपा प्रत्याशी विजयी घोषित
ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य निरस्त घोषित कर दिया है l जस्टिस जीएस अहलूवालिया की बेंच ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बीजेपी नेता रामनिवास रावत को विजयपुर का नया विधायक घोषित कर दिया है l रामनिवास रावत और उनके वकील दोनों का कहना है कि, चूंकि मुकेश मल्होत्रा ने अपने एफिडेविट में आपराधिक मामलों को छुपाया था, जिस पर सभी पक्षों को सुनने के बाद ये आरोप सही पाए गए और कोर्ट ने निर्वाचन को निरस्त कर दिया है और रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया।



