क्या मध्यप्रदेश से यह तीन नेता जाएंगे राज्यसभा...?
भोपाल। राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में भी सरगर्मी तेज हो गई हैं l राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है जिनमें दो सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है, तीसरी सीट कांग्रेस की खाते में जा सकती है परंतु अटकले लगाई जा रही है कि भाजपा भी तीसरी सीट पर कोई दमदार प्रत्याशी खड़ा करके तीसरी सीट भी जीतने की जुगत में लगी है l वहीं नामों को लेकर भी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं सूत्रों की माने तो भाजपा से अनुसूचित जाति वर्ग के दिग्गज नेता लाल सिंह आर्य और भाजपा नेता धीरज पटेरिया के नाम लगभग तय हो चुके हैं सिर्फ घोषणा की औपचारिकता शेष है l वहीं कांग्रेस भी कमलनाथ पर दाव लगाने की तैयारी में है l उम्मीदवारों के नामों की अधिकृत घोषणा होना शेष है l


