गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जल्द ही राज्यपाल को मंत्रियों के इस्तीफे सौंपेंगे। नई कैबिनेट की शपथ समारोह कल सुबह 11.30 बजे गांधीनगर में होगी। नई टीम में दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है और मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों को भी मंत्री बनाए जाने की संभावनाएं हैं।

गुजरात की मौजूदा कैबिनेट में सीएम पटेल सहित 17 मंत्री शामिल थे। इनमें 8 कैबिनेट रैंक के और 8 राज्य मंत्री थे।

गुजरात विधानसभा में 182 विधायक हैं, लिहाजा सरकार में सीएम समेत कुल 27 मंत्री हो सकते हैं। जिन विधायकों को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है, उन्हें फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है।